गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चौरी चौरा क्षेत्र के देवकही जाएंगे, जहां शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव स्वर्गीय विनय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह पीडीए रथ पर सवार होकर चौरी चौरा के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे में रोड शो भी शामिल है। अखिलेश यादव शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

रोड शो के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। अखिलेश यादव का यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा है।

"वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की साजिश से सावधान रहें" Election Commission पर फिर बरसे Akhilesh Yadav!

शेयर करना
Exit mobile version