लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए अगले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल बताए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी में जुटी हुई है।

बता दें, मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने अफजाल अंसारी के स्वास्थ्य को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए उनके सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से एक विशेष अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण या अन्य जोखिमों से बचाने के लिए इस समय उनका आराम करना और आइसोलेशन में रहना बेहद जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए अपील की गई है कि समर्थक कम से कम संख्या में अस्पताल आएं और यदि मिलना जरूरी हो, तो केवल नीचे उनके परिजनों से ही संपर्क करें।

यहाँ तक कि एहतियात के तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी अनुरोध किया गया है कि वे फिलहाल अस्पताल आने से परहेज करें ताकि मरीज को पूर्ण विश्राम मिल सके। सांसद की नाजुक सेहत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। अस्पताल के बाहर और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार दुआओं का दौर जारी है।

'मशीनों की बुद्धिमत्ता नहीं,इंसानी समझ तय करेगी हमारा भविष्य',Dr. Priti Adani का सम्बोधन

शेयर करना
Exit mobile version