उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद संभल के एसपी रहे आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई का तबादला कर दिया गया है। केके बिश्नोई को अब बिजनौर का एसएसपी बनाया गया है। संभल से विदाई के दौरान वह भावुक नजर आए
शनिवार को संभल में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी। इस दौरान संभल डीएम अंकित खंडेलवाल समेत कई अधिकारी भावुक दिखाई दिए।
पत्नी अंशिका वर्मा ने शेयर की भावुक पोस्ट
केके बिश्नोई के ट्रांसफर के बाद उनकी आईपीएस पत्नी अंशिका वर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके लिए खास संदेश लिखा। अंशिका ने वर्दी में दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे हमेशा तुम पर गर्व है। अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं।”
उन्होंने पोस्ट के साथ सैल्यूट का इमोजी भी लगाया। अंशिका वर्मा फिलहाल बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं।
गोरखपुर में हुई थी दोनों की मुलाकात
आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई एसपी सिटी और अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर तैनात थीं। दोनों ने मार्च 2026 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।
संभल हिंसा के दौरान चर्चा में आए थे केके बिश्नोई
केके बिश्नोई संभल हिंसा के दौरान काफी चर्चा में आए थे। नवंबर 2024 में हुई हिंसा के बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। इस दौरान हिंसा में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट के तहत कदम उठाने को लेकर वह सुर्खियों में रहे थे।













