भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी हुंडई (Hyundai) एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। हुंडई के ग्लोबल लग्जरी ब्रांड ‘जेनेसिस’ (Genesis) की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Genesis GV90 का डिजाइन पेटेंट आधिकारिक तौर पर भारत में दर्ज हो गया है। पेटेंट की तस्वीरें सामने आते ही इस अल्ट्रा-लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी ने कार प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसके दरवाजे हैं। इसमें रोल्स-रॉयस की तर्ज पर विपरीत दिशा में खुलने वाले पिलरलेस ‘कोच डोर्स’ दिए गए हैं, जो कार के अंदर जाने और बाहर आने पर एक बेहद आलीशान और राजशाही अनुभव देते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो, इसे हुंडई के नए नेक्स्ट-जेनरेशन इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 kWh से बड़ा बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो सिंगल चार्ज पर 500 से 600 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देगा। इसके अलावा, 800-वोल्ट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक से यह महज 15 से 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन भारत में पेटेंट दाखिल होने से यह साफ है कि हुंडई अपने लग्जरी ब्रांड को यहां लाने की पूरी योजना बना चुकी है। भारतीय बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQS SUV, BMW iX और Audi Q8 e-tron जैसी दिग्गज गाड़ियों से होगा। इसकी संभावित कीमत 1.25 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

"सनातनी वस्त्र पहन निम्नस्तरीय भाषा न बोलें"  CM के भैंस चराने वाले बयान पर भड़के Akhilesh

शेयर करना
Exit mobile version