मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ में गणेश चतुर्थी 2026 का जश्न बेहद धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस खास अवसर पर अंबानी परिवार की बहु राधिका अंबानी ने अपनी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। राधिका ने प्रसिद्ध भक्ति गीत ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर एक भावपूर्ण डांस ट्रिब्यूट देकर भगवान गणेश की आराधना की।

बता दें, अपनी इस खास परफॉर्मेंस के लिए राधिका अंबानी ने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ कस्टम पिंक कांजीवरम आउटफिट पहना था। इस आउटफिट को खास तौर पर क्लासिकल डांस की गतिविधियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था, जिसमें गोल्ड जरी वर्क, एंटीक-गोल्ड मरोड़ी एम्ब्रॉयडरी और जरदोजी की नक्काशीदार डिटेलिंग थी। पारंपरिक सिल्क को प्री-स्टिच्ड स्कर्ट का लुक दिया गया था ताकि नृत्य के दौरान सहजता बनी रहे।

पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को अंबानी परिवार ने गणपति विसर्जन का भव्य जुलूस निकाला। नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ढोल-नगाड़ों की थाप पर बप्पा की विदाई के दौरान दिल खोलकर नाचते नजर आए। इससे पहले उत्सव के पहले दिन एंटीलिया में एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें सलमान खान, रणबीर-आलिया, रणवीर सिंह, करीना-सैफ, विक्की-कैटरीना, माधुरी दीक्षित और करण जौहर समेत बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें शाम 5 बजे | UP News | Lucknow Hit-And-Run | CM Yogi | Akhilesh Yadav | Agra

शेयर करना
Exit mobile version