उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित करोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। मामले की मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नागपुर से यूपी एसटीएफद्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और सहयोगी दानिश को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया था।

बता दें, अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस और अभियोजन पक्ष ने आरोपियों की कस्टडी की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने तथ्यों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए तीनों को 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया। कारोबारी शिवा शर्मा की बेदर्दी से हत्या के बाद से ही तीनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस को चकमा देकर नेपाल से लेकर कई राज्यों में ठिकाने बदल रहे थे। एसटीएफ ने बीते दिनों नागपुर में घेराबंदी कर तीनों को दबोचा था।

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के साथ ही अब जांच एजेंसी कस्टडी रिमांड हासिल करने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान हत्या के पीछे की असल वजह, वसूली गिरोह के संचालन और फरारी के दौरान मिले प्रशासनिक व राजनीतिक संरक्षण के दावों को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। इस अदालती कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार ने उम्मीद जताई है कि मामले की त्वरित सुनवाई के जरिए न्याय मिलेगा।

''आजम थे,आजम हैं और आजम रहेंगे'' जेल में मुलाकात के बाद Akhilesh Yadav की हुंकार

शेयर करना
Exit mobile version