लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करती है। सपा सरकार ने जो घोषणा पत्र बनाया, उसे लागू भी किया। इसके अलावा भी पार्टी ने कई वादे निभाए हैं।

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ में वर्ल्ड क्लास इकाना स्टेडियम बनाया गया। देश का सबसे अच्छा मॉल बना और लखनऊ को आईटी का सबसे बड़ा हब बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान सबसे ज्यादा निवेश आया था। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी मेनिफेस्टो के अलावा भी काम करती है।

मौजूदा राजनीतिक हालात पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “अच्छे दिन आए नहीं, बुरे दिन जाने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि वो जानते हैं कि वो जाने वाले हैं, तभी उनके सुर बदल गए हैं।

संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर देते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हर पीड़ित के लिए संविधान एक ढाल है। कुछ लोग संविधान को मिटाना चाहते हैं, लेकिन संविधान बदलने की साजिश कामयाब नहीं होगी। उन्होंने सभी संविधान सेनानियों से एकजुट होने की अपील की।

अखिलेश यादव ने PDA को लेकर कहा कि PDA के लोग अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं और PDA एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि संविधान ही संजीवनी और मददगार है। देश संविधान से चलेगा, मन विधान से नहीं।

महिलाओं, किसानों और शिक्षा के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के लिए भी अलग से मेनिफेस्टो लाया जाएगा। खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा। बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय फिर खोले जाएंगे और प्रदेश की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।

"बेवजह जो खुद को बढ़ाए जा रहे, वो अपने असल कद पर..." Azam Khan ने Akhilesh के सामने किसे ललकारा?

शेयर करना
Exit mobile version