डेस्क : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी T-सीरीज का नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अब Vivo T5 5G को भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन फोन के कुछ खास फीचर्स सामने आ गए हैं।
बता दे कि Vivo ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Flipkart पर टीज किया है। टीजर के मुताबिक, Vivo T5 5G में कंपनी का नया OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में GenAI सपोर्ट वाला NPU मिलने की बात कही गई है।
Vivo T5 5G में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन
वही कंपनी ने फोन के डिजाइन को भी खास तौर पर हाइलाइट किया है। दावा किया जा रहा है कि Vivo T5 5G 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे स्लिम स्मार्टफोन हो सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 7.99mm अल्ट्रा-स्लिम फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है।
संभावित कीमत और लॉन्च
Vivo T5 5G की संभावित कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन करीब 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी जारी कर सकती है।
Vivo T5 Pro 5G की बढ़ी थी कीमत
बता दें कि Vivo ने हाल ही में Vivo T5 Pro 5G की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है।
वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 69,999 रुपये हो गई है।



