डेस्क : Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 17 5G पेश किया है। फोन को बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

बता दे कि स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,900mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने का दावा करती है।

Redmi 17 5G की कीमत कितनी है?

वही भारत में Redmi 17 5G के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹23,999 रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में आएगा।

फोन की बिक्री 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। ग्राहक इसे Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange कलर में खरीद सकेंगे।

120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले

Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 825 निट्स तक है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन को TÜV Rheinland के लो ब्लू लाइट, सर्कैडियन फ्रेंडली और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।

Snapdragon प्रोसेसर से लैस है फोन

परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है।ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। डिवाइस को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है।

50MP कैमरा और 8MP सेल्फी सेंसर

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है, जिसमें f/1.8 अपर्चर मिलता है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.05 है।

7,900mAh की बड़ी बैटरी

Redmi 17 5G में 7,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है, जिससे फोन दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट मौजूद हैं। कंपनी ने फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Raebareli में बदहाल सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में लोटकर लोगों ने लगाए नारे

शेयर करना
Exit mobile version