हमीरपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन हमीरपुर में एक बेहद भावुक और परेशान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। नेशनल हाईवे 34 (NH-34) पर लगे भीषण ट्रैफिक जाम के कारण एक छात्रा का भविष्य दांव पर लग गया। कानपुर से हमीरपुर अपनी बेटी अनुराधा को यूपी पुलिस की परीक्षा दिलाने आई एक बेबस मां को केंद्र के बाहर आंसू बहाने पड़े, क्योंकि जाम में फंसने के कारण छात्रा परीक्षा केंद्र पर समय से नहीं पहुंच सकी।

मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) परीक्षा केंद्र का है। नियमानुसार, प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अनुराधा को सुबह 8:00 बजे केंद्र के भीतर प्रवेश करना था। लेकिन हाईवे पर लगे महाजाम में फंसने की वजह से वह सुबह 10:00 बजे के बाद केंद्र पर पहुंच पाई। गेट बंद हो जाने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया।

बेटी का साल बर्बाद होता देख मां ने रोते हुए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे, हाथ-पैर जोड़े, लेकिन सख्त नियमों के कारण उसे प्रवेश नहीं मिल सका। रोती हुई मां ने भर्राए गले से कहा, “मुझे सिर्फ मेरी बेटी का भविष्य चाहिए।” आखिरकार, घंटों की मिन्नतें बेकार जाने के बाद दोनों मायूस होकर वापस लौट गईं। इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी ड्यूटी और परीक्षा के दिनों में चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर ये क्या बोलें कांग्रेस सांसद Imran Masood, सुनिए पूरा बयान?

शेयर करना
Exit mobile version