दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET मामले को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

बता दे कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की नींव होती है।

उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और न्यायोचित अपेक्षाओं का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा का अवसर मिलने के लिए उन्होंने आभार जताया।

NEET-UG विवाद पर दी सफाई

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की जानकारी सामने आने के बाद भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द की गई और दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित की गई।उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा को CBT (Computer Based Test) मोड में कराने का फैसला लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करना सरकार की प्राथमिकता थी। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया गया।

छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही इस मामले की जिम्मेदारी ली और कभी पीछे नहीं हटे। उनका उद्देश्य था कि किसी भी मेधावी छात्र के साथ अन्याय न हो और परीक्षा माफिया की वजह से किसी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को घोषित NEET-UG परिणाम संतोषजनक रहे और गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले कई छात्रों ने भी सफलता हासिल की।

बोले- युवाशक्ति देश की असली ताकत

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से उनका मन दुखी है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है, बल्कि भारत की युवाशक्ति देश की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर और देश में बनी स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें फायदा न उठा सकें, देश की एकता बनी रहे और विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई व करियर पर लगा सकें, इसी सोच के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Breaking News: Gen Z आंदोलन की बड़ी जीत, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

शेयर करना
Exit mobile version