चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें चेन्नई स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई एक्ट्रेस तृषा से जुड़े कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ तृषा और मुख्यमंत्री विजय से जुड़े कथित विवादित बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी बनी

गिरफ्तारी के दौरान डीएमके समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी बनी। समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और उदयनिधि स्टालिन के समर्थन में नारे लगाए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएमके की ओर से इस गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया गया है। उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं और डीएमके के वरिष्ठ नेता एमके स्टालिन के बेटे हैं। इससे पहले भी वह अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु की सियासत में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

विवाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया

उदयनिधि स्टालिन की कथित टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया है। इस मामले में टीवीके की ओर से आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है।

टीवीके के राष्ट्रीय प्रवक्ता पाझा सेल्वाकुमार ने आरोप लगाया कि उदयनिधि की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और उसमें आपत्तिजनक एवं अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया।शिकायत में महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेने, उदयनिधि स्टालिन से स्पष्टीकरण मांगने और बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की गई है।

टीवीके ने आयोग से यह भी आग्रह किया है कि संबंधित अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए जाएं।फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी जारी है।

चेन्नई में Udhayanidhi Stalin गिरफ्तार, एक्ट्रेस Trisha पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

शेयर करना
Exit mobile version