INDIA Alliance Meeting – विपक्षी पार्टियों ने आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग की है इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत 23 पार्टियों के नेता शामिल हुए है । मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखानी होगी। इस मीटिंग से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है…
जानें खरगे ने किन मुद्दों पर की चर्चा
मीटिंग के बाद कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 25 पार्टियों ने हिस्सा लिया है, पांच पॉइंट्स पर सहमति बनी है जिन पर हम लड़ेंगे।
- सीजीआई को SIR के मुद्दे पर लेटर लिखा जाएगा।
- स्टूडेंट्स के मुद्दे पर एजुकेशन मिनिस्टर के इस्तीफे की मांग।
- केंद्र सरकार आर्थिक हालात, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए।
- अलायंस की मीटिंग हर दो महीने में होगी, अगली मीटिंग हैदराबाद में होगी।
- पार्लियामेंट सेशन के दौरान विपक्ष के नेता की अध्यक्षता में रोज़ाना मीटिंग होगी।
इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया अलायंस की मीटिंग में जिन पांच मुद्दों पर सहमति बनी है, उनमें शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की गई है। यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार जल्द ही एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाएगी, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर चर्चा होगी। अगली मीटिंग 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी। मीटिंग के बाद खड़गे ने कहा कि हम पांच पॉइंट्स पर सहमत हुए हैं और हम उन पर पूरी लगन से काम करेंगे ।
उन्होंने आगे कहा कि वोट की लूट के मुद्दे पर वह चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जाएगा क्योंकि केंद्र सरकार ने आर्थिक हालत, बेरोजगारी, NEET और CBSE एग्जाम में हिस्सा लेने वाले किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है।















