नई दिल्ली: दिल्ली में अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके को हिरासत में लिए जाने के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकने की कोशिश की और मौके पर जमकर नारेबाजी की। फिलहाल उन्हें प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद CJP समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस की गाड़ी रोकने का प्रयास किया।



