कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पार्टी ने कहा कि अब युवाओं की नजरें नए शिक्षा मंत्री पर हैं और सरकार को शिक्षा सुधार से जुड़े पांच सूत्रीय चार्टर को लागू करना होगा।यह बयान उस समय आया है जब केंद्र सरकार से आश्वासन मिलने के बाद CJP ने 37 दिनों तक चले अपने आंदोलन को खत्म कर दिया है।

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यह आंदोलन दिखाता है कि देश के युवा सत्ता में बैठे लोगों से जवाबदेही मांगते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उठाई गई मांगें सिर्फ पार्टी की नहीं बल्कि देशभर के युवाओं की आवाज थीं, इसलिए इसे राष्ट्रीय समर्थन मिला। उन्होंने कहा, “जो भी शिक्षा मंत्री बने, उन्हें यह समझना होगा कि युवा उन्हें देख रहे हैं। वे जवाबदेही की मांग करेंगे।”

CJP के पांच सूत्रीय शिक्षा सुधार चार्टर की सिफारिशों को लागू करना होगा

सौरव दास ने कहा कि सरकार को पेपर लीक रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे और CJP के पांच सूत्रीय शिक्षा सुधार चार्टर की सिफारिशों को लागू करना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक महीने के अंदर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया जीत

CJP ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के लिए ऐतिहासिक जीत बताया। सौरव दास ने कहा कि यह युवाओं की बड़ी जीत है और आज इतिहास लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करने और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने का भरोसा दिया है।उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए समर्थकों का धन्यवाद किया और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाने की अपील की।

पुलिस कार्रवाई पर कानूनी कदम उठाने की तैयारी

CJP ने 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स पर कथित बल प्रयोग को लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की बात कही है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ हुई बैठक को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में 20 जुलाई की घटनाओं की समीक्षा की गई और इसे लोकतंत्र की वापसी का संकेत बताया।

Lucknow Airport को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप | Bomb Threat News

शेयर करना
Exit mobile version