‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। सलमान खान के होस्ट किए जा रहे इस सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली है। शो शुरू होते ही घर के अंदर ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट प्रोमो में माही विज के बॉसी नेचर को लेकर घरवालों में नाराजगी नजर आ रही है। सिंगर-रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी भी माही के रवैये पर तंज कसती दिखाई दीं।
बिग बॉस के घर में चाय को लेकर हुआ बवाल
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में मंडे के एपिसोड की झलक दिखाई गई है। इसमें घरवाले माही विज के घर के कामों को लेकर कंट्रोल करने वाले रवैये से परेशान नजर आ रहे हैं।
प्रोमो में माही बिग बॉस के किचन में आती हैं और कहती हैं कि अगर लड़कियां हैं तो चाय बनानी तो आती होगी। इस पर ईशा रिखी उनसे सवाल करती हैं कि “तुम क्या हो?”
इसके बाद माही अरिश्फा खान से चाय बनाने के लिए कहती हैं। अरिश्फा दूसरे कंटेस्टेंट से कहती हैं कि माही उन्हें चाय बनाने का ऑर्डर दे रही हैं। इसके बाद माही किचन में आकर अरिश्फा से पहले दूध उबालने के लिए कहती हैं।
इस पर अरिश्फा नाराज होकर कहती हैं कि वह पहले ही बता चुकी हैं कि उन्हें चाय बनानी नहीं आती।
ईशा रिखी ने माही के बॉसी नेचर पर उठाए सवाल
प्रोमो में आगे ईशा रिखी माही विज के रवैये पर सवाल उठाती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि जब से माही घर में आई हैं, तब से वह दूसरों से अपने कपड़े उठाने, अपने लिए खाना बनाने और चाय बनाने जैसी बातें कह रही हैं।
ईशा इसी दौरान माही के रवैये पर तंज भी कसती हैं। और कहती हैं कि कल से जबसे आई हैं ना वो बस यहीं कर रही हैं तुम ये करदो, वो कर दो, शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला कि मेरे अंडरगार्मेंट्स भी धो दो. इसके बाद अरिश्फा खान अमन गांधी से कहती दिखाई देती हैं कि उन्हें माही विज से “ऑफ वाइब” आ रही है। अमन भी उनकी बात से सहमत नजर आते हैं।
माही और अमन के बीच भी हुई नोकझोंक
इससे पहले माही विज और टीवी स्टार अमन गांधी के बीच भी छोटी सी बहस देखने को मिलती है। माही अमन से अपने बैग उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं।
अमन कहते हैं कि वह खुशी-खुशी उनकी मदद करेंगे, लेकिन पहले उन्हें “प्लीज” कहना होगा। इसी दौरान आसिफ खान माही की मदद करने लगते हैं। इस पर माही अमन से कहती हैं कि “प्लीज बोलूं मैं तेरेको…” और गुस्से में वहां से चली जाती हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं माही विज
‘बिग बॉस 20’ के इन प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर माही विज के रवैये को लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई है। कई दर्शकों ने उनकी टिप्पणी को ‘सेक्सिस्ट कमेंट’ बताते हुए आलोचना की है।
प्रोमो से साफ है कि शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स के बीच काम और व्यवहार को लेकर टकराव देखने को मिल सकता है।
Bigg Boss 20 में इन कंटेस्टेंट्स ने ली एंट्री
नए सीजन में अलग-अलग बैकग्राउंड से जुड़े कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इनमें एथलीट, फिल्म स्टार, टीवी एक्टर और क्रिएटर शामिल हैं।
कंटेस्टेंट्स में कनिका मान, आसिफ खान, काज़ी अहमद तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, एमसी मैरी कॉम, तन्मय सिंह, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी और माही विज शामिल हैं।
बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।



