राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लालू यादव शामिल हुए।
वहीं, जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी पटना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का अवसर है।
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारियों के आवास पर ध्वजारोहण की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।













