डेस्क : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी द्वारा शुरू की गई जमीनी स्तर की इनोवेशन और उद्यमिता पहल ‘वंदे भारतम्’ (Vande Bharatam) ने देश भर से आए 26,000 से अधिक आवेदनों में से अपने पहले कॉहोर्ट (Inaugural Cohort) का चयन कर लिया है. इस राष्ट्रव्यापी पहल को देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें गतिशीलता (मोबिलिटी), स्थिरता, टेक्नोलॉजी, कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्युफैक्चरिंग और शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों के शानदार आइडिया शामिल हैं.
हुनर किसी पिनकोड का मोहताज नहीं। आसमान सबका है।
Proud to announce the inaugural cohort of #vandebharatam
26,000+ entries, limitless ambition and one shared dream – building a self-reliant, innovative Bharat. pic.twitter.com/PBAGmCOCdA— Gautam Adani (@gautam_adani) August 8, 2026
इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली इनोवेटर्स को तलाशना और आगे बढ़ाना है, जिनके पास टैलेंट तो है लेकिन सही अवसर नहीं मिल पाते. ‘वंदे भारतम्’ इन चुनिंदा इनोवेटर्स को देश के शीर्ष मेंटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और बड़े मंच से जोड़ेगा, ताकि उनके विचारों को एक मजबूत और सार्थक बिजनेस में बदला जा सके. इस अवसर पर गौतम अदाणी ने कहा कि जब वे इन नवोन्मेषकों को देखते हैं, तो उन्हें कल के भारत की संभावनाएं नजर आती हैं. टैलेंट की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती और अवसर की भी नहीं होनी चाहिए
कड़े मल्टी-स्टेज मूल्यांकन के बाद चुने गए ये इनोवेटर्स अब ‘वंदे भारतम् इमर्सिव वीक’ का हिस्सा बनेंगे, जहां उन्हें बिजनेस लीडर्स और एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा. इस पूरे कार्यक्रम का समापन 14 अगस्त को ‘वंदे भारतम् ग्रैंड फिनाले’ के साथ होगा, जहां उत्कृष्ट इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाएगा और प्रतिष्ठित ‘वंदे भारतम् ट्रॉफी’ प्रदान की जाएगी. इस प्लेटफॉर्म का दीर्घकालिक लक्ष्य पारंपरिक महानगरों से परे देश के दूर-दराज के इलाकों से भी बेहतरीन आइडियाज को सामने लाना और उन्हें ग्लोबल मंच तक पहुंचाना है.












