Ahmedabad, July 29, 2026: अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी Adani Enterprises Ltd (AEL) ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि मजबूत प्रदर्शन के चलते उसने अब तक का सबसे अधिक तिमाही EBITDA दर्ज किया है।
कंपनी के अनुसार, उसके विविध पोर्टफोलियो में शामिल स्थापित और नए कारोबारों के बेहतर प्रदर्शन से स्थिरता और विकास को मजबूती मिली है। AEL ने साल-दर-साल आधार पर 49% वृद्धि के साथ रिकॉर्ड ₹5,642 करोड़ का तिमाही EBITDA हासिल किया है। कंपनी ने बताया कि अनुशासित निवेश चक्र के जरिए तैयार किए गए इंफ्रा-प्लेटफॉर्म के आधार पर अब उसकी परिसंपत्तियों की क्षमता और परिचालन दक्षता बेहतर वित्तीय परिणामों में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “Adani Enterprises ने FY27 की शुरुआत बेहद मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। कंपनी ने ₹5,642 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही EBITDA हासिल किया है, जो हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर और इनक्यूबेशन प्लेटफॉर्म के बढ़ते पैमाने और परिपक्वता को दर्शाता है।”
उन्होंने कहा कि Navi Mumbai International Airport में अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत, गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन, सोलर मॉड्यूल क्षमता का विस्तार और हाइपरस्केल डेटा सेंटर के बड़े ऑर्डर कंपनी की विकास यात्रा के अहम पड़ाव हैं।
गौतम अडानी ने कहा कि सफल ₹15,000 करोड़ QIP कंपनी की रणनीति और क्रियान्वयन क्षमता में संस्थागत भरोसे को दर्शाता है। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती जरूरतों के बीच कंपनी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कारोबार बनाने और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य तैयार करने पर केंद्रित है।















