भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। S&P ग्लोबल के नवीनतम मीडिया और स्टेकहोल्डर एनालिसिस (MSA) रिव्यू के बाद, AESL को ग्लोबल यूटिलिटीज सेक्टर में दुनिया की सबसे ज्यादा ESG-स्कोर वाली कंपनी का दर्जा मिला है। रिव्यू के पश्चात गवर्नेंस असेसमेंट में सुधार होने से कंपनी का कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) स्कोर साल-दर-साल 17 प्वाइंट बढ़कर 100 में से 90 पर पहुंच गया है।
बता दें, वैश्विक यूटिलिटीज सेक्टर में जहां उद्योग का औसत स्कोर 41 है, वहीं AESL का 90 का स्कोर इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है। कंपनी ने पर्यावरण में 93, सामाजिक में 89 और गवर्नेंस व इकोनॉमिक में 84 का शानदार स्कोर हासिल किया है। इस सफलता के मुख्य कारकों में क्लाइमेट स्ट्रैटेजी, प्रोडक्ट स्टीवर्डशिप और ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट शामिल हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ कंदर्प पटेल ने खुशी जताते हुए कहा कि S&P ग्लोबल द्वारा दुनिया भर में नंबर-1 ESG स्कोर मिलना कंपनी के सस्टेनेबल ग्रोथ के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबिलिटी AESL के दैनिक निर्णयों का अभिन्न हिस्सा है और यह मुकाम पूरी टीम के निरंतर समर्पण का नतीजा है।














