डेस्क : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 10 सितंबर को कमजोरी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में रहे, जिसका असर घरेलू कमोडिटी मार्केट पर भी नजर आया। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों लाल निशान में दिखाई दिए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी पर दबाव
बता दे कि वैश्विक बाजार की बात करें तो Comex पर सोने की कीमत में करीब 0.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना लगभग 4457.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा कमजोरी दिखाई दी। चांदी का भाव करीब 0.80 फीसदी नीचे आया और यह लगभग 68.095 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
MCX पर भी फिसला सोना
वही घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई। शुरुआती कारोबार में सोना करीब 113 रुपये नीचे आया और 10 ग्राम का भाव लगभग ₹1,53,690 के स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी गिरावट रही। सुबह करीब 9 बजे तक चांदी लगभग ₹1,150 टूटकर ₹2,43,108 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखाई दी।
घरेलू बुलियन मार्केट में क्या है भाव?
घरेलू बाजार में भी सोने की अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,240 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,41,387 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब ₹1,15,680 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।चांदी की बात करें तो घरेलू बाजार में इसका भाव लगभग ₹2,42,820 प्रति किलोग्राम के आसपास नजर आया।
आज कैसा रह सकता है बाजार का रुख?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कमजोरी का असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और कमोडिटी मार्केट की आगे की चाल पर बनी रहेगी। हालांकि, दिन के दौरान कीमतों में बदलाव संभव है।















