डेस्क : भारत की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों में शुमार अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने 30 जून 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY27) के लिए अपने ऑपरेशनल, इंफ्रास्ट्रक्चरल और वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा आपूर्ति में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजार में अपनी मजबूत स्थिति साबित कर दी है।
शानदार वित्तीय और ऑपरेशनल ग्रोथ
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ATGL ने Q1 FY27 के दौरान वॉल्यूम में 13% सालाना (YoY) और कुल रेवेन्यू में 27% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। यह शानदार प्रदर्शन कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल एफिशिएंसी और उपभोक्ताओं के बीच क्लीनर फ्यूल (स्वच्छ ईंधन) के प्रति बढ़ती पसंद को साफ तौर पर दर्शाता है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर गैस की ऊंची कीमतें, ब्रेंट क्रूड में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण एनर्जी सप्लाई पर लगातार दबाव बना हुआ है, जिससे पूरी CGD इंडस्ट्री प्रभावित हुई है। इसके बावजूद ATGL ने अपनी सप्लाई कंटिन्यूटी को बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान की हैं।
CEO संजय पंडिता का बयान
कंपनी के CEO संजय पंडिता ने परिणामों पर बात करते हुए कहा, “बदलते और चुनौतीपूर्ण ऑपरेटिंग माहौल के बीच हमारा मुख्य फोकस सप्लाई की निरंतरता सुनिश्चित करने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और CNG व PNG उपभोक्ताओं को किसी भी तरह के जोखिम से बचाने पर रहा है। हम अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए लॉन्ग-टर्म वैल्यू बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में हमारा ध्यान डिसिप्लिन्ड नेटवर्क एक्सपेंशन, डिजिटल इनेबलमेंट और CNG, PNG के साथ-साथ ई-मोबिलिटी जैसे क्लीन एनर्जी सेक्टर्स में सस्टेनेबल ग्रोथ पर रहेगा।”
कंपनी का कार्यक्षेत्र और विस्तार
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) देश के एनर्जी मिक्स में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। वर्तमान में ATGL को देश के 34 महत्वपूर्ण ज्योग्राफिकल एरिया (GAs) में ऑथराइज्ड किया गया है। इसके अलावा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ 50:50 के जॉइंट वेंचर (IOAGPL) के पास भी 19 GAs हैं। क्लीन एनर्जी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ATGL ने ई-मोबिलिटी के लिए ‘अडानी टोटलएनर्जीज़ ई-मोबिलिटी लिमिटेड’ और बायोमास बिज़नेस के लिए ‘अडानी टोटलएनर्जीज़ बायोमास लिमिटेड’ जैसी सब्सिडियरी कंपनियाँ भी बनाई हैं, जो देश के ऊर्जा भविष्य को एक नई दिशा दे रही हैं।















