नई दिल्ली: सोने और चांदी के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बता दे कि ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता और US Federal Reserve के इंटरेस्ट रेट को लेकर अटकलों के बीच सोने की चमक एक बार फिर फीकी पड़ती दिख रही है। अगर आप आज यानी 6 जुलाई को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले 18, 22 और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख लें।
इंटरनेशनल मार्केट में उथल-पुथल (खासकर US-ईरान टेंशन) का असर घरेलू बुलियन मार्केट पर भी साफ देखा जा सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में थोड़ी मंदी देखी गई, जबकि जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में थोड़ी तेजी दर्ज की गई।
इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई
सोने की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर US डॉलर और इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की कम उम्मीदों से सोने को सपोर्ट मिला है। डेटा के मुताबिक, सोने की कीमतों में 1.23% की बढ़ोतरी हुई और यह $50.90 बढ़कर $4,176 प्रति औंस हो गई। वहीं, चांदी की कीमत में 2.14% की बढ़ोतरी हुई है और यह 62.370 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
भारत के घरेलू MCX पर भी सोने की कीमत में तेज़ी से गिरावट देखी जा रही
वहीं, भारत के घरेलू MCX पर भी सोने की कीमत में तेज़ी से गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोना ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आस-पास ट्रेड करता हुआ देखा गया था, जिसमें हाल के उतार-चढ़ाव के बाद अब गिरावट देखी जा रही है। वहीं, भारत में चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। यह ₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम के आस-पास ट्रेड कर रही है। जो पिछले दिनों की तुलना में कम है।
सोमवार को गिरावट दर्ज की गई
नोएडा और NCR इलाके में सोने की कीमतें आम तौर पर नई दिल्ली की कीमतों के आस-पास रहती हैं, हालांकि ज्वेलर के मेकिंग चार्ज के आधार पर फाइनल कीमत थोड़ी अलग हो सकती है। पिछले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था। वहीं, आज सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है।
जाने क्या है वजह ?
इस उतार-चढ़ाव के पीछे ग्लोबल मार्केट की चाल को अहम माना जा रहा है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने पर दबाव है, जबकि चांदी को इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने और इन्वेस्टर की दिलचस्पी से सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती और इंटरेस्ट रेट को लेकर अनिश्चितता भी सोने की कीमतों पर असर डाल रही है, जबकि शॉर्ट टर्म में चांदी में तेजी आ रही है।















