उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना सेक्टर M1 में 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक दर्दनाक गैंगरेप की घटना सामने आई। आंधी-बारिश से बचने के लिए किशोरी एक निर्माणाधीन मकान में रुकी थी, जहां पांच नशे में धुत युवकों ने उसके हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की। विरोध करने पर उसे पीटा गया और आवाज रोकने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। जब परिजन किशोरी को खोजने पहुंचे और शोर मचा, तो आरोपी छत से कूदकर भागने लगे। इस दौरान दो आरोपी चोटिल हो गए और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाकी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और न्याय दिलाने का दावा कर रही है।
बता दें कि लड़की बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई। इसी दौरान वहां क्षेत्र का ही एक 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। और उसे अकेले पाकर उसके साथ 5 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी का परिवार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है। उसके पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। मंगलवार रात मां की तबीयत खराब होने के कारण किशोरी काम पर गई थी। लौटते समय अचानक आई तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान में रुकी थी।
सूत्रों के अनुसार किशोरी के प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोटें हैं और काफी ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर आशियाना ने अस्पताल पहुंचकर मामले की प्रारंभिक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसा
दरिंदों ने किशोरी के मुँह में कपड़ा ठूंस दिया जिससे वो चिल्ला न पाए। मंगलवार देर शाम आंधी-पानी के बीच पिता और मां किशोरी को पड़ोस के घर से लेने गए, लेकिन वहां वह नहीं मिली। परिवारजनों ने आस-पड़ोस और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान परिवारजन और स्थानीय लोग किशोरी की तलाश में इलाके के एक निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। जहन का मांजरा देख कर सन्न रह गए किशोरी बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था ताकि वह शोर न मचा सके। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने पीड़ित किशोरी को तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर 17 वर्षीय मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि वारदात के समय बाकी लड़कों की क्या भूमिका थी।















