मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा अक्सर पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाती रहती हैं। लेकिन इस बार पर्यावरण को लेकर उनकी यही सजगता उन पर भारी पड़ गई है। एक हालिया पॉडकास्ट में अपनी परवरिश और 5 साल के बेटे अव्यान आजाद रेखी के व्यवहार का जिक्र करने के बाद दीया मिर्जा नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

पॉडकास्ट में दीया मिर्जा ने शेयर किया था किस्सा

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब दीया मिर्जा अभिनेत्री सोहा अली खान के एक टॉक शो में शामिल हुईं। वहां प्लास्टिक के इस्तेमाल का विरोध करने और पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए दीया ने एक घटना साझा की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अव्यान ने घर आए एक डिलीवरी ब्वॉय को सिर्फ इसलिए टोक दिया और वापस जाने को कह दिया, क्योंकि वह नारियल को प्लास्टिक बैग में रखकर लाया था और साथ में प्लास्टिक की स्ट्रॉ भी थी। पॉडकास्ट में सोहा ने तो बच्चे के इस बर्ताव की तारीफ की, लेकिन इंटरनेट यूजर्स को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई।

‘घमंड हद से ज्यादा है’— यूजर्स ने लगाई क्लास

इस इंटरव्यू का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने दीया मिर्जा को ‘एंटाइटल्ड’ (खुद को खास समझने वाली) और ‘दिखावेबाज’ करार दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सोचिए, कोई डिलीवरी ब्वॉय 40 डिग्री सेल्सियस की चिलचिलाती गर्मी में आपके घर सर्विस देने आ रहा है और आपका बच्चा उससे घमंड से बात कर रहा है। यह पर्यावरण प्रेम नहीं, बल्कि अमीर होने का अहंकार है।”

वहीं एक अन्य यूजर ने तीखा तंज कसते हुए लिखा, “अगर आपको प्लास्टिक से इतनी ही नफरत है, तो खुद धूप में ठेले पर जाइए, नारियल खरीदिए और अपने पेपर बैग में लेकर आइए। कैमरे के सामने सभ्य बनने का नाटक मत कीजिए।” कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या दीया मिर्जा खुद जिन ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, वे प्लास्टिक कंटेनर में नहीं आते? चिलचिलाती धूप में मेहनत करने वाले एक गरीब डिलीवरी ब्वॉय को एक छोटे बच्चे द्वारा ‘अपना प्लास्टिक वापस ले जाओ’ कहना लोगों को बेहद नागवार गुजरा है।

Samajwadi Party News : सपा को बड़ा झटका,Kamal Akhtar ने दे दिया इस्तीफा !

शेयर करना
Exit mobile version