एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने की घोषणा कर दी है। भारत में करीब 16 साल बिताने के बाद उन्होंने अब देश को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम एक स्टोरी शेयर करते हुए ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की।

भावुक हुईं मंदाना

मंदाना ने जैसे ही ये जानकारी सबके साथ शेयर की वो काफी भावुक भी हो गईं। एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि क्या उन्होंने मुंबई को हमेशा के लिए छोड़ दिया है ? क्या उन्हें अब ये शहर याद आएगा ? इस पर मंदाना ने एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और न ही विश्वास किया था कि मैं ऐसा कह पाऊंगी, ‘अलविदा भारत’। आगे उन्होंने ये भी कहा कि “ये मुश्किल होने वाला है। लेकिन भारत में लगभग 16 साल बिताने के बाद, आखिरकार मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़ रही हूं और यहां से नई शुरुआत हो रही है। नया देश, नया घर, सब कुछ नया।”

क्यों छोड़ना चाहती हैं देश ?

इस साल की शुरुआत में, एक इंटरव्यू में मंदाना ने बताया था की वह सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत छोड़ने की योजना बना रही हैं। अपने फैसले के बारे में बताते हुए मंदाना ने कहा, “भारत में रहकर ईरान का समर्थन करने का मेरा तरीका है। सच्चाई को खुलकर सामने लाना। अधिकारियों की पोल खोलना। और हार न मानना। इसकी बहुत सी अलग-अलग वजहें हैं। भारत में मेरी लड़ाई कई सालों से चल रही है। और अब इसे जारी रखने का कोई मतलब नहीं रह गया है।”

‘जान से मारने की धमकी’ वाले सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

मंदाना ने यह भी बताया कि उनके एक्टिविज्म वाले काम का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर पर भावनात्मक रूप से पड़ा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भारत में जान से मारने की धमकियां मिली हैं, तो उनका जवाब बहुत ही छोटा था। उन्होंने बस इतना कहा,’हमेशा से।’ उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय के दौरान उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला। मंदाना को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘थार’ में देखा गया था।

"अखिलेश जी ने कहा है कानून अपने...", प्रतीक यादव के निधन पर बोले Sanjay Singh

शेयर करना
Exit mobile version