लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है…

नाबालिग की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है…नाबालिग की मौत का कातिल उसका पिता ही निकला…

जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी का गला दबाकर उसे मार डाला…
पहचान छुपाने के लिए विजय चौबे ने एसिड से बेटी का चेहरा जलाया….

हत्या के बाद उन्होंने लड़की के शव को चिनहट से बाराबंकी के बड्डूपुर ले जाकर फेंक दिया…विजय चौबे ने अपनी बेटी के प्रेमी पर उसे गायब करने का आरोप लगाया था…

पिता विजय चौबे और अब्दुल मन्नान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…पिता विजय चौबे अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान था, जिससे उसने यह कदम उठाया…

पहलगाम हमले के करीब एक साल बाद कश्मीर में लौटी रौनक, पर्यटन उद्योग ने पकड़ी रफ्तार!

शेयर करना
Exit mobile version