प्रयागराज। प्रयागराज को पूर्वांचल से जोड़ने वाले शास्त्री पुल की मरम्मत पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इस पुल की मरम्मत पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन महज दो महीने बाद ही पुल की सड़क पर फिर से गड्ढे और दरारें दिखाई देने लगी हैं। गंगा नदी पर बने इस महत्वपूर्ण पुल से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन जॉइंट की दोबारा मरम्मत की नौबत आ गई है। यह पुल साल में कई बार मरम्मत के नाम पर एक तरफ से बंद रहता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है।

सवालों का दौर

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 12 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी राहत सिर्फ दो महीने क्यों नहीं टिक पाई। काम की गुणवत्ता की जांच किसने की और अब इसकी जवाबदेही किसकी होगी। पुल पर बार-बार हो रही मरम्मत और जल्द खराब होने से आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों और यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Lucknow: iPhone 18 की ऐसी दीवानगी, 140 किलोमीटर की यात्रा कर स्टोर पहुंचा ग्राहक

शेयर करना
Exit mobile version