नई दिल्ली : हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। बता दे कि विदेश मंत्रालय ने इसको को लेकर मंगलवार को ईरान के डिप्लोमैट्स को तलब किया है। इसमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी भी शामिल हैं।

वही विदेश मंत्रालय ने कड़ा औपचारिक विरोध दर्ज कराया। इन हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोम्बासा और अल बाहिया नाम के दो टैंकरों पर तब हमला किया गया जब वे होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे।

एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई

हमले में मोम्बासा पर सवार एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। उनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

हमले के बाद आग लगने से दो टैंकरों को भी नुकसान हुआ

UAE रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद आग लगने से दो टैंकरों को भी नुकसान हुआ। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। मंत्रालय ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है। वही बयान में बताया गया, “UAE के पास इस बढ़ते तनाव पर जवाब देने और अपने इलाके, नागरिकों और रहने वालों की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है।” मंत्रालय ने आगे कहा कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

SIT जांच में बड़ा खुलासा, Champat Rai और Anil Mishra ने नजरअंदाज किए AI कैमरे और सुरक्षा सुझाव

शेयर करना
Exit mobile version