हरियाणा के हिसार जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हिसार कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े एक गैंगवार के दौरान गैंगेस्टर विनोद पानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में भारी सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैंगेस्टर विनोद पानू किसी मामले के सिलसिले में हिसार कोर्ट आया हुआ था। जैसे ही वह कोर्ट के बाहर पहुंचा, बाइक पर सवार होकर आए बेखौफ बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इस अंधाधुंध गोलीबारी में विनोद पानू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के बाहर हुई इस हत्या से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

Lucknow Crime : विवाद का खूनी अंत,पत्नी-बहन को मारा,फिर खुद भी उठाया खौफनाक कदम

शेयर करना
Exit mobile version