अयोध्या: समाजवादी पार्टी में टूट के दावों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जारी घमासान के बीच अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर जोरदार पलटवार किया है। अवधेश प्रसाद ने एक मशहूर कहावत का इस्तेमाल करते हुए राजभर पर तंज कसा और कहा, “सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले जिसमें खुद 72 छेद हैं।”

सांसद ने राजभर की राजनीतिक जमीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी अपनी कोई ताकत नहीं है और वे पिछला चुनाव केवल अखिलेश यादव की कृपा से जीते थे।

अवधेश प्रसाद ने आगे कहा – जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कुछ लोग घबराहट में आ गए हैं। इसी डर के कारण उनका दिल-दिमाग काम नहीं कर रहा और वे ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राजभर इस समय अपनी पार्टी में टिकट के कई वादों के भारी दबाव में हैं, जिससे ध्यान भटकाने के लिए वे अफवाहें फैला रहे हैं। अवधेश प्रसाद ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और एक चट्टान की तरह मजबूत खड़ी है।

"महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर लूटा...BJP राम मंदिर लूट रही", चढ़ावा चोरी मामले पर भड़के Sanjay Singh

शेयर करना
Exit mobile version