नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़। नई दिल्ली।
सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी।आज CBI पश्चिम बंगाल पुलिस से केस अपने हाथ में लेगी। इससे पहले बंगाल पुलिस ने खुद इस मामले में CBI… pic.twitter.com/eEmr6J6Xu4
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 12, 2026
जानकारी के अनुसार, आज CBI इस मामले को आधिकारिक रूप से पश्चिम बंगाल पुलिस से अपने हाथ में ले लेगी। इससे पहले राज्य पुलिस ने ही इस केस की जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने आगे की कार्रवाई की है।
यह मामला सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच इस घटना को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है।
चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। अब जांच CBI को सौंपे जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मामले की तह तक जाकर जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।













