चंडीगढ़. पंजाब में चार नगर निगमों के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इन चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन किया है और 95 में से 56 वार्ड में जीत दर्ज करके अपनी राजनीतिक बढ़त बनाए रखी है। AAP ने पिछले निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार भी पार्टी ने अपना दबदबा बनाए रखा।
जिलों के चार निकायों के कुल 95 वार्ड में 5 जुलाई को वोटिंग हुई थी
इन चुनावों के लिए होशियारपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों के चार निकायों के कुल 95 वार्ड में 5 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें होशियारपुर नगर निगम की 50 सीटों, जलालाबाद नगर परिषद की 17 सीटों, गुरुहरसहाय नगर परिषद की 15 सीटों और ममदोट नगर पंचायत की 13 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।
घोषित नतीजों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने चारों निकायों में कुल 56 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 26 सीटें मिलीं जबकि शिरोमणि अकाली दल को सात सीटें मिलीं। भारतीय जनता पार्टी ने तीन सीटें जीतीं, जबकि तीन वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
फिरोजपुर जिले में AAP का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा
फिरोजपुर जिले में AAP का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। यहां 50 में से 35 वार्ड में पार्टी के उम्मीदवार जीते। कांग्रेस ने नौ सीटें जीतीं, जबकि BJP ने तीन सीटें जीतीं। तीन वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीते।
जलालाबाद नगर परिषद चुनाव में भी अपनी बढ़त बनाए रखी
बता दे कि आम आदमी पार्टी ने फाजिल्का में जलालाबाद नगर परिषद चुनाव में भी अपनी बढ़त बनाए रखी। AAP ने यहां 17 में से 12 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने चार सीटें जीतीं जबकि शिरोमणि अकाली दल एक सीट जीतने में कामयाब रहा। इन चुनावों की एक खास बात यह रही कि पहले कुल 11 उम्मीदवारों को बिना किसी सहमति के चुना गया था। इसके बाद बाकी वार्ड के लिए वोटिंग हुई। विधानसभा चुनाव से पहले आए इन निकाय चुनावों के नतीजे राजनीतिक नजरिए से काफी अहम माने जा रहे हैं।
चुनाव नतीजों ने एक बार फिर राज्य और स्थानीय राजनीति में आम आदमी पार्टी की मजबूत पकड़ साबित कर दी है, जबकि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और BJP को सीमित सफलता से ही संतोष करना पड़ा।











