Biher News: बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री के पास कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें गृह, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेल जैसे अहम विभाग शामिल हैं। इस बंटवारे से साफ संकेत मिला है कि प्रशासनिक कमान सीधे मुख्यमंत्री के हाथ में रहेगी।

डिप्टी सीएम को मिले अहम विभाग

सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। विजय कुमार चौधरी को शिक्षा, जल संसाधन और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, वित्त और समाज कल्याण जैसे अहम मंत्रालय दिए गए हैं। इन विभागों को विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ा माना जाता है, इसलिए डिप्टी सीएम की भूमिका भी काफी अहम मानी जा रही है।

जेडीयू को मिले 18 विभाग

मंत्रिमंडल में सहयोगी दल जेडीयू को कुल 18 विभाग दिए गए हैं। इनमें वित्त, ऊर्जा, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं। जेडीयू को बड़ी हिस्सेदारी देकर गठबंधन संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

बीजेपी के पास अहम और ज्यादा विभाग

बीजेपी के पास मुख्यमंत्री पद के साथ कई बड़े विभाग भी हैं। गृह समेत 29 विभाग मुख्यमंत्री के पास होने से बीजेपी की सरकार में मजबूत पकड़ मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस बंटवारे से साफ संकेत मिलता है कि सरकार की प्रमुख नीतियों और कानून-व्यवस्था पर बीजेपी का सीधा नियंत्रण रहेगा।

Lucknow Fire News : झुग्गी झोपड़ी में भयंकर आग,कई किलोमीटर तक फैला आग का धुआँ

शेयर करना
Exit mobile version