गोरखपुर: समाजवादी पार्टी की रथयात्रा के दौरान बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एम्स थाना पुलिस ने आपराधिक साजिश के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई जेसीबी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दरअसल, 18 नवंबर को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की रथयात्रा के दौरान हादसा हुआ था। इस दौरान जेसीबी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद मुकदमे में हत्या और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं भी बढ़ा दी हैं। घटना में इस्तेमाल जेसीबी की बरामदगी को भी पुलिस की कार्रवाई का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

फिलहाल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

CM Yogi का युवाओं को बड़ा संदेश! टैबलेट से पढ़ाई, Voter ID और डिजिटल सिक्योरिटी पर कही बड़ी बात

शेयर करना
Exit mobile version