संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने बुधवार रात एक बार फिर बुलडोजर चलाते हुए थाना नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव स्थित मुस्तफा कादरी मस्जिद के बचे हुए हिस्से को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। रात करीब 9 बजे पुलिस-प्रशासन की भारी मौजूदगी के बीच दो जेसीबी मशीनों से मस्जिद का शेष भाग गिराने और मलबा हटाने का काम शुरू हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

रात में क्यों की गई कार्रवाई?

प्रशासन के अनुसार, मुस्तफा कादरी मस्जिद का निर्माण कब्रिस्तान के नाम दर्ज 120 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा कर किया गया था। इस मामले में तहसीलदार न्यायालय ने 21 अप्रैल को मस्जिद कमेटी के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया था। इससे पहले 6 जून को मस्जिद को बुलडोजर से तोड़ा गया था और 7 व 8 जून को भी कार्रवाई जारी रही थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचने वाला था, जिससे पहले ही प्रशासन ने रात में बचा हुआ मलबा हटाने और ढांचे को पूरी तरह गिराने का काम पूरा कर लिया। कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

पूरा विवाद

प्रशासन का कहना है कि आरक्षित ग्राम सभा की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर ग्राम समाज की भूमि को नुकसान पहुंचाया गया था। बीते 9 जनवरी को हल्का लेखपाल ने इस मस्जिद की पैमाइश की, जिसके बाद 18 जनवरी 2026 को लेखपाल की शिकायत पर याकूब पुत्र अफसर और तस्लीम पुत्र यासीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 329 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2/3 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मस्जिद कमेटी को नोटिस जारी होने के बाद अब यह कार्रवाई पूरी की गई है।

LDA का बड़ा एक्शन! 71 प्रतिष्ठान सील, 83 को नोटिस, अग्निकांड के बाद चला महाअभियान | Fire Safety

शेयर करना
Exit mobile version