बीजेपी 650 वीं जयंती पर पूरे देश में बड़ा अभियान शुरू करने वाली है। पार्टी इसको नाम दे रही है ‘समरसता संकल्प अभियान’। ये 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। यानी पूरे साल भर।
इस अभियान में क्या-क्या होगा?
- वाराणसी से निकलेगा पवित्र कलश
गुरु रविदास जी की जन्मभूमि वाराणसी से मिट्टी लेकर पवित्र कलश बनाए जाएंगे। ये कलश देश के कोने-कोने तक जाएंगे। कुल 21 हजार जगहों पर कलश वंदन, पूजा और समरसता के कार्यक्रम होंगे। - मंदिरों में जलेगा दीप
देश के 51 हजार मंदिरों में दीपोत्सव होगा। साथ ही संतों से मुलाकात और पदयात्राएं भी निकाली जाएंगी। मकसद एक ही है – गुरु रविदास जी का “समरसता और भाईचारे” का संदेश हर घर तक पहुंचे। - विरासत को नया सम्मान
बीजेपी ने कहा कि मोदी सरकार पहले ही गुरु रविदास जी की विरासत बचाने के लिए कई काम कर चुकी है। जन्मस्थली का विकास, विशेष ट्रेन, एयरपोर्ट और तीर्थ स्थलों को जोड़ने जैसी पहलें इसी का हिस्सा हैं।
पार्टी नेताओं का कहना है कि इस अभियान के जरिए समाज में एकता, समानता और जातिविहीन समाज का सपना आगे बढ़ाया जाएगा।














