वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 के पास श्रद्धालुओं से दर्शन कराने के नाम पर पैसों की वसूली और दुर्व्यवहार करने वाले पांच लोगों को चौक पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी दर्शनार्थियों से रुपये लेकर स्पर्श दर्शन के नाम पर उन्हीं से विवाद कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरों में जैसे ही पुलिस को पूरी स्थिति दिखी, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

सहायक पुलिस उपायुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के आरा निवासी लालबाबू पांडेय, वाराणसी के आशीष पांडेय, दिलीप पांडेय, मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी यश दुबे और बिहार के दरभंगा निवासी सुशील कुमार दास शामिल हैं। बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी श्रद्धालुओं से उलझने लगे, जिसके बाद शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मामले में अतिरिक्त धाराएं भी लगाई गई हैं।

पुलिस की सतर्कता से हुई कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी की मदद से पहले भी कई बार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार भी गेट नंबर-4 पर हो रही वसूली की सूचना कैमरों के जरिए मिली और पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर चौक दिलीप मिश्रा, दारोगा उमेश चंद्र विश्वकर्मा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर! कक्षा 8 तक स्कूल बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शेयर करना
Exit mobile version