पीलीभीत : जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में शराब के नशे में पहुंचे दबंगों ने जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शराब के नशे में लॉन के अंदर घुसे 25 आरोपियों का तांडव,

यह मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ज्योराह कल्याणपुर स्थित अंकित मैरिज लॉन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अतुल गांव निवासी सेवाराम की शादी में यह घटना हुई। शादी समारोह के दौरान गाजीपुर मुगल गांव के धर्मपाल, प्रदीप, अरुण समेत करीब 25 लोग शराब के नशे में बारात घर में घुस आए और हंगामा करने लगे।

रॉड, लात घुसो, से पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद,

जब शादी पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो पहले गाली-गलौज की गई और फिर देखते ही देखते आरोपियों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडे, लोहे की पाइप और रॉड से जमकर मारपीट की। इस दौरान कुर्सियां तोड़ी गईं और कई लोगों को लहूलुहान कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

10 नामजद, 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

घायलों को परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले में 10 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसपी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम की गठित,

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

रिपोर्ट- हरिपाल, संवाददाता पीलीभीत

आमने-सामने आए बीजेपी विधायक: पंकज गुप्ता पर अवैध कब्जे का आरोप, ब्रजेश रावत ने चलवा दिया बुलडोजर!

शेयर करना
Exit mobile version