Varanasi : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नवविवाहित महिला ने शादी के बाद अपने पति के सहयोग और हौसले से, 6 साल पहले खुद के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपने पड़ोसी पैथोलॉजिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे साल 2019 से लगातार डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

यह घटना साल 2019 की है, जब पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। एक दिन वह कोचिंग गई थी, लेकिन गेट बंद होने के कारण बाहर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय दशरथ पटेल उसे बहला-फुसलाकर अपने पैथोलॉजी सेंटर ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को लगातार बदनाम करने की धमकी देकर साल 2025 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

इसी साल अप्रैल में पीड़िता की शादी हुई, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता के पति ने न्याय की लड़ाई में उसका पूरा साथ दिया और पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी दशरथ पटेल (60) के खिलाफ शनिवार को भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

'हमारी दुर्गति का कारण सपा का साथ देना...' महारैली में गरजे मंत्री OP Rajbhar, सपा पर साधा निशाना!

शेयर करना
Exit mobile version