लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिंसी टोला में एक दामाद ने अपने ही ससुर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस अचानक हुई हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
लखीमपुर
➡दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट
➡लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
➡पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
➡हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं
➡आरोपी दामाद वारदात के बाद फरार
➡खीरी क्षेत्र के खीरी जिंसी टोला का मामला@kheripolice pic.twitter.com/AZzimMPnWo— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 22, 2026
लाठी से पीट-पीटकर की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, खीरी जिंसी टोला में किसी बात को लेकर दामाद और ससुर के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए दामाद ने आव देखा न ताव और पास में रखी लाठी से अपने ससुर पर हमला बोल दिया। आरोपी ने ससुर को लाठी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिससे बुजुर्ग ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया।
जांच में जुटी पुलिस, वजह तलाशने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय खीरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असल वजह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।



