Uttar-Pradesh: लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि एक के बाद एक कई गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और काले धुएं ने दूर-दूर तक इलाके को घेर लिया और स्थिति बहुत गंभीर हो गई।
बता दें, आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, और टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन गैस सिलेंडरों के ब्लास्ट के कारण स्थिति और भी जटिल हो गई।
यह घटना टेढ़ी पुलिया के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में घटी। आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया और झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। काला धुआं दूर-दूर के इलाकों तक देखा जा रहा हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और राहत कार्य भी तेज़ी से चल रहा है।














