नई दिल्ली : अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दान और जमीन खरीद-फरोख्त का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रस्ट और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अब तक का सबसे बड़ा और सीधा हमला बोला है। संजय सिंह ने आंकड़ों के साथ अयोध्या में बड़े पैमाने पर जमीन घोटाले (Land Scam) के आरोप लगाए हैं और कहा है कि उनके पास इस पूरे खेल के पुख्ता सबूत मौजूद हैं।
अयोध्या में 2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में,3 करोड़ की ज़मीन 24 करोड़ में और 9 करोड़ की ज़मीन 55.47 करोड़ में चंपत राय ने ख़रीदी, जिसके सारे सबूत मेरे पास है.
मुझे आज तक SIT ने मिलने का समय नहीं दिया,आख़िर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं?,ट्रस्ट मोदी ने बनाया,लूट का माल BJP… pic.twitter.com/6PCjA7WxwR
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 24, 2026
करोड़ों की हेराफेरी का आरोप: आंकड़ों के साथ किया खुलासा
सांसद संजय सिंह ने जमीन खरीद में भारी वित्तीय अनियमितताओं का दावा करते हुए कुछ चौंकाने वाले आंकड़े मीडिया के सामने रखे:
पहला आरोप: जो जमीन महज 2 करोड़ रुपये की थी, उसे ट्रस्ट द्वारा 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
दूसरा आरोप: 3 करोड़ रुपये की बाजार कीमत वाली जमीन को 24 करोड़ रुपये में डील किया गया।
तीसरा आरोप: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 9 करोड़ रुपये की जमीन को 55.47 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि देकर चंपत राय ने खरीदा है।
संजय सिंह ने पुरजोर तरीके से कहा, “इस महाघोटाले से जुड़े सारे के सारे सबूत और दस्तावेज मेरे पास सुरक्षित हैं।”
‘SIT ने मिलने का समय नहीं दिया, चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में क्यों?’
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आप सांसद ने कहा कि वे इस घोटाले के सबूत सौंपने के लिए एसआईटी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें आज तक एसआईटी ने मिलने का समय (Appointment) नहीं दिया। उन्होंने गुस्से में सवाल किया, “जब इतने बड़े घपले के सबूत सामने हैं, तो आखिर चंदा चोर अभी तक राम मंदिर ट्रस्ट में कैसे बने हुए हैं? उन्हें तुरंत बाहर क्यों नहीं किया गया?”
‘लूट का माल भाजपा को पहुंचा, खरीदे जा रहे विधायक-सांसद’
संजय सिंह ने इस पूरे मामले को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी से जोड़ते हुए बेहद गंभीर राजनीतिक आरोप मढ़े। उन्होंने कहा, “यह राम मंदिर ट्रस्ट खुद प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया था। तो क्या इस लूट का माल सीधे बीजेपी (BJP) को पहुंचाया जा रहा है?” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि देश भर के राम भक्तों ने जो पैसा मंदिर के लिए दान किया था, भाजपा उसी पैसे का इस्तेमाल राज्यों में दूसरी पार्टियों के सांसद और विधायक खरीदने (Horse Trading) के लिए कर रही है।
धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में मंचा हड़कंप
संजय सिंह के इन विशिष्ट और तीखे आरोपों के बाद एक बार फिर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। जहां एक तरफ यह मामला सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंच चुका है, वहीं विपक्ष के इस आक्रामक रुख ने उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की सियासत को पूरी तरह गरमा दिया है।













