Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के बड़े खुलासे का केंद्र बना है। DRI और Customs की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।

बता दें, प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर संदिग्ध यात्री को उस समय रोका गया जब वह बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था। गहन तलाशी के दौरान उसके सामान से लगभग 12 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद किया गया। नशीले पदार्थों की इस खेप को बड़ी चतुराई से वैक्यूम-सील्ड पैकेटों में छिपाकर लाया गया था ताकि गंध का पता न चल सके।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बरामद किए गए इस हाइड्रोपोनिक वीड की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार का नशा बेहद महंगा होता है और आमतौर पर महानगरों की हाई-प्रोफाइल ‘रेव पार्टियों’ में इस्तेमाल किया जाता है।

गिरफ्तार यात्री से सुरक्षा एजेंसियां कड़ी पूछताछ कर रही हैं। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह यात्री केवल एक ‘कूरियर’ के रूप में काम कर रहा था और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हारे नहीं हराया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं Mamata Banerjee इस्तीफा देने से भी किया इंकार

शेयर करना
Exit mobile version