Train Cancelled :आपने अगर कई दिन पहले ट्रेन टिकट बुक किया है और आपको नहीं पता कि आपकी ट्रेन किसी वजह से कैंसिल हो गई है और आप अपने परिवार के साथ स्टेशन पर आते हैं तो ज़ाहिर है आपको बड़ी दिक्कत होगी। लेकिन यह भी पक्का है कि रेलवे बिना किसी सही वजह के कभी भी ट्रेन कैंसिल नहीं करता है।
ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यूपी जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। गोंडा और गोंडा कचहरी के बीच तीसरी रेल लाइन बनने जा रही है, जिसकी वजह से रेलवे एक बड़ा ब्लॉक लेने जा रहा है। इसकी वजह से लखनऊ-गोंडा रूट पर कई दिनों तक ट्रेन ऑपरेशन पर असर पड़ेगा। 7 जुलाई से 11 जुलाई 2026 के बीच टेक्निकल काम की वजह से कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं और कई का रूट बदला जाएगा।
जाने 7 से 11 जुलाई तक कौनसी ट्रेन कैंसिल रहेगी
- गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस – 6, 10 जुलाई
- गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस – 7, 11 जुलाई
- छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस – 6 जुलाई
- आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस – 8 जुलाई
- बलरामपुर-बांद्रा एक्सप्रेस – 7 जुलाई
- पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस – 11 जुलाई
- गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस- 9 जुलाई
- गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस – 8, 9 जुलाई
- लखनऊ जंक्शन – गोरखपुर एक्सप्रेस 8, 9 जुलाई
- ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस- 7, 10 जुलाई
- गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 8, 11 जुलाई
- ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस- 8 जुलाई
- बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस – 9 जुलाई
ये ट्रेनें दूसरे रूट पर चलाई जाएंगी
- गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस – 29 जून
- चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस- 28 जून, 8 जुलाई
- गोरखधाम एक्सप्रेस – 9 जुलाई
- मदार जंक्शन-दरभंगा अमृत इंडिया – 3 जुलाई
- गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस- 8 जुलाई
- तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस- 20 जून, 7 जुलाई
- ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस – 28 जून से 5 जुलाई
- आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस – 1, 4 जुलाई
- बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस- 9 जुलाई
- वैशाली एक्सप्रेस – 8,10 जुलाई
- गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस- 8 जुलाई
ये ट्रेनें बदले हुए रूट से अयोध्या होकर चलाई जाएंगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन पर पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें, ताकि कोई दिक्कत न हो। इसके लिए आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।













