मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ चरथावल थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय दलित युवती के साथ विशेष समुदाय के युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

साजिश के तहत अपहरण और वारदात

पीड़िता के अनुसार, शनिवार शाम उमर नाम के एक युवक ने उसे फोन कर यह कहकर घर से बाहर बुलाया कि उसकी मां का घास रखा है, उसे ले जाए। जब युवती बाहर निकली, तो आरोपी उमर अपने 4 अन्य साथियों के साथ वहां मौजूद था। आरोप है कि आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसे बाइक पर बैठाकर जबरन काछोली के जंगल में ले गए। होश आने पर पीड़िता ने पाया कि वह निर्वस्त्र हालत में थी। पीड़िता का आरोप है कि जंगल में तीन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया, जबकि दो अन्य आरोपी बाहर पहरा दे रहे थे।

जंगल से बरामद हुई पीड़िता

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर युवती को जंगल से संदिग्ध और बदहवास हालत में बरामद किया। पुलिस ने तत्काल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई: लगेगा गैंगस्टर एक्ट

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एसओजी (SOG), सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमें शामिल हैं। एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ न सिर्फ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उन पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ भी लगाया जाएगा। वर्तमान में एसपी सिटी और सीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द सभी दोषियों को जेल भेजा जा सके।

आगरा में औषधि विभाग की छापेमारी से हड़कंप, 2 दवा कारोबारियों की मौत, जानिए पूरा मामला

शेयर करना
Exit mobile version