सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में दोस्ती, गलतफहमियां और खुद को सही साबित करने की कोशिश के बीच अब नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। आज के एपिसोड में गुल्लू के सामने किसी कंटेस्टेंट को लाइफ लाइन देने की चुनौती होगी, वहीं यंग और आसिफ के बीच बातचीत के बाद उनकी गैंग में भी गलतफहमी देखने को मिलेगी।
गुल्लू के सामने लाइफ लाइन देने की चुनौती
बता दें, शो के नए प्रोमो में बिग बॉस, कैप्टन गुल्लू से कहते हैं कि उन्हें उन प्रतिभागियों को एक-एक लाइफ लाइन देनी है, जो इस शो में उसे खो बैठे हैं। इस दौरान गुल्लू कनिका, उदिति, स्काउट, आसिफ, यंग और रीति के नाम लेते हैं।
गुल्लू कहते हैं कि उनके काफी दोस्त हैं, लेकिन बाद में ये लोग महसूस करेंगे कि उन्होंने किसी एक के साथ दोस्ती निभाई है। इसके बाद वह उस वक्त किसी का नाम नहीं लेते। इस पर बिग बॉस कहते हैं कि कैप्टन गुल्लू ने अपना फैसला सुना दिया है। अब गुल्लू ने किसे लाइफ लाइन दी है, इसका खुलासा एपिसोड में होगा।
यंग और आसिफ के बीच हुई गलतफहमी
दूसरे प्रोमो में आसिफ, यंग डीएसए से कहते हैं कि वह अपने मुंह से यह न कहें कि ‘मेरी गैंग’। इस पर यंग सफाई देते हैं कि जहां उन्होंने गैंग कहा है, वहां उन्होंने अपने दोस्त भी कहा है।
आसिफ का कहना है कि जब यंग ‘गैंग’ कहते हैं तो ऐसा लगता है कि वह बॉस हैं और बाकी लोग उनके अंडर में काम करने वाले लोग हैं।
आम्रपाली ने यंग को समझाया
बाद में यंग दूसरे प्रतिभागियों से कहते हैं कि आसिफ के साथ उनकी बातचीत हुई थी और उनकी बात सुनकर उन्हें थोड़ा खराब लगा। जब यह बात आसिफ को पता चलती है तो वह यंग से कहते हैं कि इतना बवाल करने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद आम्रपाली यंग से कहती हैं कि उन्हें गलतफहमी हो गई है कि उनके दोस्त, दोस्त नहीं रहे।
कौन होगा सुरक्षित और कौन होगा नॉमिनेट?
बता दें, एक अन्य प्रोमो में सभी प्रतिभागियों को एक्टिविटी एरिया में बुलाया जाता है। यहां प्रतिभागी आपस में बातचीत करके फैसला करेंगे कि उनमें से कौन सा सदस्य नॉमिनेट होगा और कौन सुरक्षित रहेगा।
आम्रपाली, रीति तिवारी, काजी तौकीर समेत बाकी प्रतिभागी इस एक्टिविटी में हिस्सा लेते नजर आएंगे। सभी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करते दिखाई देंगे। अब एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन से प्रतिभागी नॉमिनेट होते हैं और किसे सुरक्षा मिलती है।














