मुरादाबाद के कांठ रोड पर लदावली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस के बीच भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
छजलेट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
हादसा थाना छजलेट क्षेत्र के ग्राम लदावली में हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को मुरादाबाद मोर्चरी भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने सड़क से हटाए क्षतिग्रस्त वाहन
हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।














