मुरादाबाद- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कांठ में डबल मर्डर की घटना सामने आई है…जहां पर 23 साल की लड़की ने अपनी मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया है….
आंगन में मां-बेटे का शव खून से लथपथ मिला है…इस मामले में कई तरीके सवाल उठ रहे है…आखिर कैसे अकेली बेटी ने अपने भाई और मां को मौत के घाट उतार दिया….
जानकारी के अनुसार,सरिया और पशुओं के खूंटे से मां-भाई पर हमला किया गया है…
इस मामले में आरोपी अनीता पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है….पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया है. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है…कांठ के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर की घटना है…



