अम्बेडकरनगर में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिजनों का सीधा आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। घटना के वक्त बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उनके मुंह से खून निकल रहा था, जो किसी हिंसक वारदात की तरफ इशारा करता है।

इसके अलावा, मृतका के शरीर से सोने-चांदी के कीमती जेवर पूरी तरह गायब हैं। परिजन सवाल उठा रहे हैं कि अगर यह मौत हार्ट अटैक से हुई है, तो बुजुर्ग महिला के जेवर कहां गायब हो गए? मुंह में कपड़ा किसने ठूंसा और खून क्यों निकल रहा था?

इस हाई-प्रोफाइल मामले में स्थानीय पुलिस का रवैया शुरुआती जांच से ही ढुलमुल नजर आ रहा है। पुलिस अब तक मौत की सही वजह स्पष्ट नहीं कर पाई है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी हुई है। जब उत्तर प्रदेश पुलिस अपने ही विभाग के एक जिम्मेदार IPS अधिकारी के परिवार को इंसाफ दिलाने में नाकाम साबित हो रही है, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में भारी सस्पेंस और सनसनी फैला दी है।

UP Election Special : Akhilesh Yadav का 2027 के लिए नया फॉर्मूला,अब 'पंडित जी' की ओर नजर

शेयर करना
Exit mobile version